Samachar Seva

Mission Patrkarita

शिक्षा मंत्री डॉ. कल्‍ला ने जारी किया आठवीं और पांचवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम  

Education Minister Dr. Kalla released the results of class VIII and V

बीकानेर, (समाचारसेवा)। शिक्षा मंत्री डॉ. कल्‍ला ने जारी किया आठवीं और पांचवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम, शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्‍ला ने बुधवार को उदयपुर से आठवीं व पांचवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।

इसमें आठवीं की परीक्षा में बैठे स्‍टूडेंटस का परिणाम 95.59 प्रतिशत तथा पांचवीं का परिणाम 93.83 प्रतिशत रहा है। आठवीं में कुल 12 लाख 63 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे। इनमें 94.97% छात्र और 96.30% छात्राएं पास हुईं हैं।

इसी प्रकार 5वीं की परीक्षा में 7.6 लाख छात्र और 6.8 लाख छात्राएं परीक्षा में बैठी थी। इस परीक्षा में 93.62% छात्र तथा 94.06% छात्राएं पास हुए हैं।