Samachar Seva

Mission Patrkarita

झाड़ियों में ले जाकर की अश्‍लील हरकतें

dragging a woman into the bushes and assaulting her

बीकानेर, (samacharseva.in)। झाड़ियों में ले जाकर की अश्‍लील हरकतें, नोखा थाना पुलिस ने एक महिला को घसीट कर झाड़ियों में ले जाने व पीडिता के सामने अश्‍लील हरकते करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीडिता ने शनिवार शाम को दर्ज कराये मामले में पुलिस को बताया कि नोखा थाना क्षेत्र के गांव घटटू के निवासी आरोपी ओमप्रकाश, मांगीलाल व जितेन्‍द्र ने शुक्रवार 11 दिसंबर को देर शाम साढे सात बजे उसे जबरन घसीटा, गांव घटटू की खेत नाडी में घसीटते हुए ले गए। उसके सामने अश्‍लील हकरतें की। छेडखानी की। नोखा थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 323, 341, 382, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच हैड कांस्‍टेबल रामेश्‍वर लाल को सौंपी गई है।