Samachar Seva

Mission Patrkarita

डॉ. नंदकिशोर पुरोहित को मिला ज्योतिष विभूषण सम्मान 

Dr. Nandkishore Purohit received Jyotish Vibhushan Samman

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) डॉ. नंदकिशोर पुरोहित को मिला ज्योतिष विभूषण सम्मान, बीकानेर निवासी ज्योतिषाचार्य डॉ. नंदकिशोर पुरोहित को देहरादून मेंग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी सभागार में आयोजित ज्योतिष महाकुंभ समारोह में ज्योतिष विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।

डॉ. पुरोहित को यह सम्मान ज्योतिष वास्तु में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट लेखन, करने व महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां करने पर दिया गया।

उतराखंड के राज्‍यपाल गुरमीत सिंह, मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में आयोजित इस समारोह में द फोरकास्ट हाउस निदेशक डॉ. नंदकिशोर पुरोहित को सम्मान स्वरूप ज्योतिष विभूषण का सर्टिफिकेट, स्मृति चिन्ह और रुद्राक्ष की माला भेंट की गई।

समारोह में सांसद नरेश बंसल, सांसद रेखा आर्य, प्रो. डॉ. कमल घनशाला आचार्य, इंदुप्रकाश, बीडी जोशी आदि भी उपस्थित रहे।