Samachar Seva

Mission Patrkarita

जन हितैषी महाराजा थे डॉ. करणी सिंह – विमर्शानंद गिरि

Dr. Karni Singh was a public friendly Maharaja – Vimarsanand Giri

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) जन हितैषी महाराजा थे डॉ. करणी सिंह – विमर्शानंद गिरि, श्री लालेश्‍वर महादेव मंदिर शिवबाड़ी मठ के महंत विमर्शानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि बीकानेर के पूर्व महाराजा डॉ. करणी सिंह जनहितैषी महाराजा थे।

महाराज श्री मंगलवार को डॉ. करणीसिंह स्‍टेडियम में वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति की ओर से बीकानेर रियासत के पूर्व महाराजा डॉ. करणीसिंह की 34वीं पुण्यतिथि पर आयोजित स्‍मरण सभा को मुख्‍य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा‍कि बीकानेर के पूर्व सांसद, अर्जुन पुरस्कार विजेता, अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज डॉ. करणी सिंह   देश तथा समाज के भले के लिए कार्य करने वाले व्‍यक्ति थे।

विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने महाराजा डॉ. करणी सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें खेल प्रेमी महान निशानेबाज और कुशल राजनीतिज्ञ के साथ साथ बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताया।

समारोह में पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित, भंवर पृथ्वीराज रतनू, नरेन्द्र सिंह बीका, महावीर सिंह तंवर, एडवोकेट समुद्र सिंह राठौड़, वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति के कार्यकर्ता अमरसिंह उटाम्बर, मानवेंद्र सिंह राजियासर, उदयभान सिंह,

दिग्विजय सिंह, विजय सिंह पड़िहार, किशोर सिंह राजपुरोहित, शंकरलाल मेहरा, राजकुमार सिंह, दुष्यंत सिंह, जितेन्द्र सिंह इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पूर्व प्रातःकाल डॉ. करणी सिंह स्टेडियम परिसर में पौधारौपण किया गया।