Samachar Seva

Mission Patrkarita

डॉ. कल्‍ला ने मस्जिद, दरगाह के अलावा सभी धार्मिक स्‍थलों पर लगाई धोक

Dr. Kallag reached all religious places except mosque and dargah.

संतों से लिया आशीर्वाद, बुजुर्गों के छुए पैर, युवाओं से की सहयोग की अपील

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)डॉ. कल्‍ला ने मस्जिद, दरगाह के अलावा सभी धार्मिक स्‍थलों पर लगाई धोक, बीकानेर पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्‍मीदवार व राज्‍य के शिक्षा मंत्री डॉ. बुलाकी दास कल्‍ला ने टिकट मिलने के बाद शुरू किए गए अपने चुनाव प्रचार के दौरान मस्जिदों , दरगाहों को छोड़कर लगभग सभी धार्मिक स्‍थलों पर धोक लगाई। संतो से आशीर्वाद लिया।

दशहरे के कार्यक्रमों में शामिल हुए। मंगलवार को धरणीधर खेल मैदान व भीनासर के कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. कल्‍ला ने कामना की कि भगवान श्रीराम के महान आदर्शो पर चलते रहने की ताकत सभी को मिले। इससे पहले वे केईएम रोड स्थित बी.सेठिया गली में हो रहे सुन्दरकाण्ड पाठ में शामिल हुए।

भगवान राम-सीता लक्ष्मणजी और हनुमानजी के दर्शन किये

यहां उन्‍होंने भगवान राम-सीता लक्ष्मणजी और हनुमानजी के दर्शन किये। मंगलवार को ही डॉ. कल्‍ला ने  मुरलीधर व्यास नगर मे सागर महंत श्रीधर जी महाराज जी से आशीर्वाद लिया और कहा कि महाराज जी के आशीर्वाद से बीकानेर के हित में आगे भी काम करता रहूंगा। इससे पहले डॉ. कल्‍ला ने सोमवार बारहगुवाड, काशनदी और सूरदासाणी गली में क्षेत्र के प्रकांड विद्वान, गुणी और अलमस्त लोगों से मिले। यहां भी माता के दरबार में धोक दी और सभी के मंगल की कामना की।

नवरात्री डांडिया महोत्सव में भाग लिया

सोमवार को कांग्रेस प्रत्‍याशी डॉ. कल्‍ला ने भादाणी बगेची नवरात्री डांडिया महोत्सव में भाग लिया। सुजानदेसर में मां काली के दर्शन किए। लखोटिया चौक में नृसिंह भगवान के दर्शन किये और बीकानेर की खुशहाली की कामना की। आसानियों के चौक में माता के दर्शन किये। शिक्षा मंत्री ने सोमवार को ही गंगाशहर, बीकानेर में अहिंसा और शांति के धाम आचार्य तुलसी पहुच कर संतो-मुनियो का स्मरण किया।

जैन मुनियों से आशीर्वाद लिया

तेरापंथ भवन, गंगाशहर में जैन मुनियों से आशीर्वाद लिया। जैसलमेर रोड पर आयोजित रामकथा को सुना और संतो का आशीर्वाद लिया। भेरूनाथ बाबे का आशीर्वाद लिया। नत्थूसर गेट पर जनसंपर्क के दौरान बहन जमुना जी के घर पहुंचे। सोमवार को ही डॉ. कल्‍ला रामरतन कोचर, मुरलीधर व्यास, गोकुल प्रसाद पुरोहित और मूलचंद पारीक की प्रतिमा स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की।

महाराज की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे

पूर्व विधायक नन्दलाल व्यास नंदू महाराज की प्रतिमा स्थल पर भी पहुंचे। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी और लोकसभा के पूर्व सदस्य पन्ना लाल बारूपाल जी को नमन किया। गाँधी पार्क, बीकानेर में महात्मा गाँधी जी को नमन कियामाता नागणेची मंदिर पहुच कर मां का आशीर्वाद।

महानवमी पर्व की लोगों को शुभकामनाएं। दीं। इससे पूर्व 22 अक्‍टूबर की रात को जब उन्‍हें बीकानेर पश्चिम से कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया तब वे मां लटियाल जी की ही पूजा-सेवा में ही थे। उसके बाद उन्‍होंने विश्वकर्मा गेट में मां काली का आशीर्वाद लिया। अपने इष्ट और देवताओं को याद किया।