Samachar Seva

Mission Patrkarita

डॉ. बिट्ठल बिस्सा राज्य सह-समन्वयक बने

Dr. Bithal Bissa became state co-coordinator

बीकानेर, (samacharseva.in)। डॉ. बिट्ठल बिस्सा राज्य सह-समन्वयक बने, राजीव गांधी स्टडी सर्किल की बीकानेर जिला ईकाई के जिला समन्वयक डॉ. बिट्ठल बिस्सा को सर्किल की राज्य ईकाई का सह-समन्वयक बनाया गया है।

राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राष्‍ट्रीय सह-समन्वयक प्रो. सतीश राय नेबताया कि स्टडी सर्किल के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की स्वीकृति से राजीव गांधी स्टडी सर्किल की राज्य ईकाई का पुनर्गठन किया गया है। इसमें डॉ. बनने सिंह को राज्य ईकाई का समन्वयक बनाया है।

डॉ. बिट्ठल बिस्सा को राज्य ईकाई का सह-समन्वयक बनाने पर राजीव गांधी स्टडी सर्किल के संभागीय समन्वयक डॉ. एन.के. व्यास, रूक्टा महामंत्री डॉ. विजय कुमार ऐरी, सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा डॉ. राकेश हर्ष, रामपुरिया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज जैन, विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भगवानाराम बिश्नोई, रामपुरिया विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनन्त जोशी ने प्रसन्नता व्यक्त की है।