Samachar Seva

Mission Patrkarita

अमेरिकी जर्नल में छपेगा डॉ. अल्पना मोहता का शोध-पत्र

Dr. Alpana Mohta's research paper will be published in American Journal

बीकानेर, (समाचार सेवा)। अमेरिकी जर्नल में छपेगा डॉ. अल्पना मोहता का शोध-पत्र, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के चर्म,  रति विभाग की सीनियर रेजीडेंट डॉक्‍टर अल्पना मोहता के शोघपत्र (कुष्ठ रोग में होने वाले अल्सर पर इंसुलिन के प्रभाव) का चयन अमेरिकिन अकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी जर्नल में हुआ है।

मेडिकल कॉलेज के चर्म,  रति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बी.सी. घीया ने बताया कि डॉ. अल्‍पना मोहता अपना यह शोध-पत्र,  जल्‍द ही अमेरिकिन अकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के आगामी सम्मेलन मे प्रस्तुत करेगी।

उन्‍होंने बताया कि इसके तहत डॉ. अल्पना को छात्रवृति भी प्रदान की जायेगी।  डॉ. घीया ने बताया कि पूरे भारत में यह छात्रवृति केवल चार चर्म रोग विशेषज्ञो को मिली है।