वसुन्‍धरा राजे को लेकर कोई गलतफमही ना पालें – युनुस खान

Don't have any misconceptions about Vasundhara Raje - Yunus Khan
Don't have any misconceptions about Vasundhara Raje - Yunus Khan

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। वसुन्‍धरा राजे को लेकर कोई गलतफमही ना पालें – युनुस खान, पूर्व मंत्री यूनुस खान ने भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं को साफ शब्‍दों में कहा है कि वे भाजपा की राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष वसुन्‍धरा राजे की राजस्‍थान में भूमिका को लेकर कोई गलतफहमी ना पालें।

युनुस खान मंगलवार को देशनोक में पूर्व भाजपा नेता देवीसिंह भाटी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। खान ने बताया कि राजे अपने देव दर्शन की शुरूआत 9 अक्‍टूबर को बीकानेर डिविजन से करेंगी।

राजे बीकानेर से 25 किमी दूर देशनोक में करणी माता के दर्शन के बाद कार्यकर्ताओं के दर्शन करेंगी। खान ने कहा कि राजे के इस कार्यक्रम के अलावा और कोई कार्यक्रम नहीं है।

पूर्व भाजपा नेता पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्‍यक्ष अशोक परनामी तथा राजपाल शेखावत की मौजूदगी में हुई इस बैठक में खान ने आव्‍हान किया कि पूर्व सीएम राजे का देशनोक व बीकानेर में स्‍वागत करने से कोई कार्यकर्ता छूटे नहीं।

उन्‍होंने उपस्थित लोगों से आव्‍हान किया कि वे राजे के स्‍वागत में इतने कार्यकर्ताओं को जमा करे कि वह स्‍वागत का कार्यक्रम इतिहास में सबसे बडा कार्यक्रम बन जाए।

खान कार्यकर्ताओं में जोश भतरे हुए कहा कि बता दो कि देवीसिंह भाटी की लीडरशिप में कार्यकर्ता कमजोर नहीं और अधिक मजबूत हुआ है।

उन्‍होंने कहा, पार्टी में तो आपां ही आपां हां, देवीसिंह जी है ही। खान ने दो टूक लहते में राजे के दौरे के बारे में कार्यकर्ता से कहा, वसुंधरा राजे दर्शन करने आएंगी, अपन स्‍वागत करेंगे। बात खतम।

बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि आज कांग्रेस का कोई वजूद नहीं रह गया है। कांग्रेस को प्रदेश की जनता से भी कोई मतलब नहीं है। उनको केवल तुष्‍टीकरण की राजनीति करनी है। राजपाल सिंह शेखावत ने भी विचार रखे।

9 अक्‍टूबर को बीकानेर आएंगी वसुन्‍धरा राजे

भारतीय जनता पार्टी की राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष व राजस्‍थान की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुन्‍धरा राजे आगामी 9 अक्‍टूबर को बीकानेर आएंगी।

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्‍यक्ष अशोक परनामी ने मंगलवार को देशनोक में मीडिया से बात करते हुए बताया कि श्रीमती राजे रविवार 9 अक्‍टूबर को देशनोक की करणी माता के दर्शन करेंगी। कार्यकर्ताओं से मिलेंगी।

बाद में वे देशनोक से बीकानेर शहर पहुंचेगी। जहां भाजपा के बीकानेर से पूर्व विधायक रहे स्‍व. डॉ. गोपाल जोशी के घर शोक प्रकट करने पहुंचेगी।

परनामी ने बताया कि राजे बीकानेर पूर्व की विधायक सिदिध कुमारी के निवास पहुंचकर उनकी माता के निधन पर भी शोक प्रकट करेंगी।