Samachar Seva

Mission Patrkarita

पीएम मोदी के जन्‍मदिन पर किया 106 यूनिट रक्‍तदान

Donated 106 units of blood on PM Modi's birthday

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)पीएम मोदी के जन्‍मदिन पर किया 106 यूनिट रक्‍तदान, पीएम नरेन्‍द्र मोदी के जन्‍मदिन पर उदासर में शनिवार को आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव में 106 युनिट रक्‍त एकत्रित किया गया।

तेरापंथ युवक परिषद उदासर की ओर से आयोजित इस शिविर में मुख्‍य अतिथि संभागीय आयुक्‍त नीरज के पवन तथा खाजूवाला के पूर्व विधायक डॉ. विश्‍वनाथ ने भी रक्‍तदान किया।

इससे पूर्व रक्‍तदान शिविर का शुभारम्भ संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के.पवन, खाजूवाला पूर्व विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने किया।

समारोह में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सचिव महावीर रांका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिवस पर भाजपा व सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाकर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया गया।

शिविर में उदासर तेयुप अध्यक्ष जितेन्द्र सेठिया, मंत्री मनोज चौरडिय़ा, एमबीडीडी प्रभारी पीयूष सेठिया, समाजसेवी पवन महनोत, पेमासर सरपंच तोलराम कूकणा,

मनोज सेठिया, एबीवीपी बीकानेर महानगर मंत्री मोहित जाजड़ा, रामपुरिया जैन कॉलेज अध्यक्ष संजय सिंह भाटी, अशोक रामपुरिया का सक्रिय सहयोग रहा।