Samachar Seva

Mission Patrkarita

जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निकाला फ्लैग मार्च

District Election Officer and Superintendent of Police took out flag march

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निकाला फ्लैग मार्च, जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल तथा पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने शनिवार को बीएसएफ की तीनों कंपनियों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान के दौरान शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहर के मुख्य मार्गो तथा संवेदनशील मोहल्ले में ऐसे मार्च नियमित रूप से निकाले जाएंगे, जिससे समूची व्यवस्था चाक चौबंद रहे।