Samachar Seva

Mission Patrkarita

कपिल मुनि को चढेगा धूल रोट का प्रसाद

kapil muni kolayat

बीकानेर, (समाचार सेवा) कपिल मुनि को चढेगा धूल रोट का प्रसाद,नागा संप्रदाय की तीर्थ परंपरा अनुसार भगवान विष्णु के पंचम अवतार कपिल मुनि, भगवान दत्तात्रेय को मंगलवार को अलसुबह धूल रोट के प्रसाद का भोग लगेगा।

सनातन परंपरा अनुसार पंचायती धूणे पर आज सोमवार की रात को 11 किलो का रोट संत विधि अनुसार बनेगा। मंगलवार को प्रातः 4 बजे मंगला आरती के साथ भोग लगाने के पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

पंच दशनाम आव्हान अखाड़ा काशी के श्रीमहंत सोमगिरी महाराज ने बताया कि सोमवार को संतों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। उन्‍होंने बताया कि यहाँ द्वादश ज्योतिर्लिंग 12 महादेव मंदिर के निकट सिद्ध बाबा बेलानाथ आश्रम नया में आयोजित भंडारे में सभी संप्रदाय के संतों ने प्रसाद ग्रहण किया।

वहीं यहां स्थित आकाश मुनि आश्रम में मंगलवार को भंडारा आयोजित होगा। संत आकाश मुनि महाराज ने बताया कि सभी संप्रदायों के संतों को आमंत्रित किया गया है।