Samachar Seva

Mission Patrkarita

मेघवाल समाज की बैठक में धर्मशाला पर हुई चर्चा

Dharamshala was discussed in the meeting of Meghwal society

मोहन कडेला

बीकानेर, (समाचारसेवा)। मेघवाल समाज की बैठक में धर्मशाला पर हुई चर्चा, मेघवाल समाज की रविवार को पाबू बारी के बाहर रामदेव जी के बड़े मंदिर में हुई बैठक में समाज के गणमान्यजनों ने रामदेवरा में स्थित मेघवाल समाज की धर्मशाला जिस पर असामाजिक तत्वों ने अवैध कब्जा कर लिया था, पर चर्चा की।

बैठक में बताया गया कि धर्मशाला के मामले में मेघवाल समाज बीकानेर द्वारा पिछले 8 वर्षों से कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बैठक में आगामी न्यायालय में पेशी के संबंध और अब तक की प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।

बैठक मे अन्नाराम जयपाल, बीरबल इनखिया, जेठाराम लीलड़, धर्म प्रकाश, मूलचंद पन्नू, लालचंद इनखिया, ओम प्रकाश, मेघराज जनागल, ओम प्रकाश, गंगाराम कांटिया, बीरबल राम जनागल, मिश्री बाबू जनागल, मोडाराम बामणिया राजकुमार आदि शामिल हुए।