Samachar Seva

Mission Patrkarita

देशनोक सीएचसी को मिली नई 108 एंबुलेंस  

Deshnok CHC gets new 108 ambulance

NEERAJ JOSHI (समाचार सेवा) बीकानेर। देशनोक सीएचसी को मिली नई 108 एंबुलेंस, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन राजस्थान द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देशनोक को नई 108 एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई है।

इस सुविधा से देशनोक नगर पालिका क्षेत्र एवं आसपास के इलाके के निवासियों को सुविधाजनक 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध हो सकेगी।

दो स्थानीय अवकाश घोषित

NEERAJ JOSHI (समाचार सेवा) बीकानेर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शुक्रवार को आदेश जारी कर वर्ष 2023 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। आदेशानुसार 24 मार्च (शुक्रवार) को गणगौर मेले के अवसर पर तथा 10 नवंबर (शुक्रवार) को धनतेरस के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।

शिक्षा मंत्री डॉ. कल्‍ला दो दिन बीकानेर में

NEERAJ JOSHI (समाचार सेवा) बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला रेल मार्ग से जयपुर से रवाना होकर शनिवार प्रातः 4.10 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। शिक्षा मंत्री शनिवार व रविवार को स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात रविवार रात्रि 11.20 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।