Samachar Seva

Mission Patrkarita

डेजर्ट शाईन और गुमान सिंह एकेडमी सेमीफाइनल में

Desert Shine Cricket Academy and Guman Singh RYCC Academy in semi-finals

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। डेजर्ट शाईन और गुमान सिंह एकेडमी सेमीफाइनल में, संजय हर्ष  फाउंडेशन एवं डेजर्ट शाईन क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में धरणीधर खेल मैदान पर चल रही सब जूनियर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए पहले मैच में डेजर्ट शाईन क्रिकेट एकेडमी ने डीपीआईएस एकेडमी को 63 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

कपिल हर्ष ने मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार अक्षत रंगा को दिया।  विक्रांत आचार्य ने बताया कि दूसरे मैच में आरवाईसीसी एकेडमी ने बीडीएसए एकेडमी को 91 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आरवाईसीसी एकेडमी के गुमान सिंह को वास्तुविद राजेश व्यास ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

अम्पायर की भूमिका प्रशांत आचार्य व प्रकाश चूरा ने निभाई। शुक्रवार को पहला मैच एजी खान क्रिकेट एकेडमी और रियान क्रिेकेट एकेडमी के बीच तथा दूसरा मैच खेल सैल स्पोडर्टस एकेडमी और संजय हर्ष फाउण्डेशन के बीच खेला जाएगा।