NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। सीएस खुशबू बर्मन एनआईआरसी बीकानेर चैप्टर की चेयरपर्सन बनी, सीएस खुशबू बर्मन को भारतीय कंपनी सचिव संस्थान द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के एनआईआरसी बीकानेर चेप्टर का चेयरपर्सन चुना गया है।

CS Khushboo Burman becomes chairperson of NIRC
इस चुनाव में सीएस गिरिराज जोशी को इस चैप्टर का उपाध्यक्ष, सीएस नूपुर करनानी को सचिव, सीएस पूजा आसोपा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इस अवसर पर नव नियुक्त चेयरपर्सन खुशबू बमर्न ने कहा कि वे एनआईआरसी के बीकानेर चेप्टर के निरंतर आगे बढ़ते रहने की तरफ प्रयास करेंगी। विद्यार्थियों के विकास के लिये अधिक से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम सेमिनार तथा ऑफ लाइन कक्षाएं आयोजित करवाएंगी।
बीकानेर के चैप्टर के इंचार्ज ऋषि प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकाल 18 जनवरी 2025 तक रहेगा। चैप्टर के पूर्व चेयरमैन सीएस एस. के. हर्ष ने नव नियुक्त चेयर पसर्न सीएस खुशबू बर्मन को बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।












