Loading Now

updates

भाकपा का दो दिवसीय राज्‍य सम्‍मेलन 27 से बीकानेर में

CPI's two-day state convention in Bikaner from 27th

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) भाकपा का दो दिवसीय राज्‍य सम्‍मेलन 27 से बीकानेर में, भारतीय कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी (भाकपा) का क्रांतिकारी लेखक शौकत उस्‍मानी को समर्पित दो दिवसीय राज्‍य सम्‍मेलन आगामी 27-28 सितंबर को बीकानेर में नोखा रोड स्थित सम्‍पत पैलेस में आयोजित होगा।

सम्‍मेलन का उद्घाटन 27 सितंबर को भाकपा के राष्‍ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान करेंगे। भाकपा के जिला सचिव कॉमरेड अविनाश व्‍यास ने बताया कि उद्घाटन सत्र शिक्षक नेता रहे कॉमरेड गिरधारीलाल व्‍यास को समर्पित रहेगा।

जिला सचिव व्‍यास ने बताया कि बीकानेर में भाकपा का यह तीसरा राज्‍य सम्‍मेलन आयोजित हो रहा है। इससे पूर्व वर्ष 1982 तथा उसके बाद वर्ष 1992 में बीकानेर में भाकपा का राज्‍य सम्‍मेलन आयोजित किया गया था।

उन्‍होंने बताया कि प्रस्‍तावित राज्‍य सम्‍मेलन में बीकानेर सहित राष्‍ट्रीय जन समस्‍याओं पर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

Share this content:

You May Have Missed