Samachar Seva

Mission Patrkarita

बिना बताये कोविड सेंटर से पार हुआ कोरोना संक्रमित

Corona infected through Kovid Center without telling

बीकानेर, (samacharseva.in)। बिना बताये कोविड सेंटर से पार हुआ कोरोना संक्रमित, गंगाशहर थाना पुलिस ने डागा पैलेस कोविड सेंटर से बिना बताये चले जाने के आरोप में सत्‍तासर गांव के निवासी धर्मेन्‍द्र सिंह राजपूत पुत्र भीम सिंह के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

डागा पैलेस कोविड सेंटर के चिकित्‍सक व जस्‍सूसर गेट के निवासी कैलाश पुत्र किशनलाल ने रविवार 8 नवंबर को दोपहर बाद पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी कोरोना संक्रमित धर्मेन्‍द्र सिंह रविवार सुबह 10 बजे कोविड सेन्‍टर से बिना बताये चला गया।

आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 269, 270 व राजस्‍थान महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई उम्‍मेद सिंह को सौंपी गई है।

उषा जोशी, अपराध संवाददाता 7597514697, ushajoshi0077@gmail.com