कांग्रेस की लूट व भ्रष्‍टाचार, नहीं सहेगा राजस्‍थान – अर्जुनराम मेघवाल

Congress's loot and corruption, Rajasthan will not tolerate - Arjunram Meghwal
Congress's loot and corruption, Rajasthan will not tolerate - Arjunram Meghwal

आगामी 15 दिन प्रदेश भर में चलेगा नही सहेगा राजस्‍थान अभियान

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) कांग्रेस की लूट व भ्रष्‍टाचार, नहीं सहेगा राजस्‍थान – अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय कानून, संसदीय कार्य, संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि राजस्‍थान की कांग्रेस सरकार से लोग दुखी हो चुके हैं। भाजपा ने इस सरकार के खिलाफ अगले 15 दिन तक पूरे प्रदेश में नहीं सहेगा राजस्‍थान अभियान चलाने का निर्णय लिया है। विधान सभा चुनाव में राजस्थान में भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त और विकासयुक्त सरकार बनाएगी। मेघवाल सोमवार को भाजपा के बीकानेर संभाग कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

 

उन्‍होंने कहा कि राज्‍य की गहलोत सरकार भ्रष्टाचार, पेपर लीक, बेरोजगारी, बलात्कार, गेंगवार, अवैध खनन, दलित महिला आदिवासी अत्याचार में नंबर 1 पर है। इसे राजस्‍थान अब और कतई सहन नहीं करेगा। केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि अगले 15 दिनों तक नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान को लेकर पूरे प्रदेश में हर विधानसभा में अभियान चलाया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार लूटने वाली सरकार है। गरीबों का हिस्सा चोरी करना, सरेआम भ्रष्टाचार करना, भ्रष्टाचार के नित नए रिकॉर्ड बनाना – यही कांग्रेस की गहलोत सरकार का चाल, चलन और चरित्र है।

गहलोत सरकार ने बनाया भ्रष्टाचार का रिकार्ड, नहीं सहेगा राजस्‍थान

मेघवाल के अनुसार राजस्थान की कांग्रेस सरकार के पांच साल का रिकॉर्ड यह है कि गहलोत सरकार ने राजस्थान में भ्रष्टाचार का रिकार्ड बनाने का काम किया है। गहलोत सरकार ने अत्याचार करने का रिकार्ड बनाया है। महिलाओं, बच्चों, आदिवासियों पर अत्याचार करने में भी गहलोत सरकार ने रिकार्ड बनाया है। इसलिए भाजपा ने नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान शुरू किया है। मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर राजस्थान सहित समग्र राष्ट्र के कल्याण एवं विकास के लिए काम कर रही है।

रेप मामलों में प्रदेश है नंबर वन , नहीं सहेगा राजस्‍थान

उन्‍होंने कहा कि गहलोत सरकार का हर घर में जल पहुँचाने का वादा भी पूरा नहीं हुआ। गहलोत सरकार ने एससी और एसटी का बैकलॉग खत्म नहीं किया। शहीदों के परिजनों को बसाने का काम नहीं किया। राजस्थान में वृद्धा पेंशन में लगभग 400 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। गहलोत परिवार के लोग हजारों करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट ले रहे हैं। रेप मामलों में प्रदेश नंबर वन है। मेघवाल ने बताया कि कांग्रेस की गहलोत सरकार में 45 हजार से अधिक महिलाओं के साथ बलात्कार के मामलें दर्ज हुए हैं। गहलोत के मंत्री पुत्र पर दुष्कर्म के आरोप में राजस्थान से बाहर मामला दर्ज, राजस्थान पुलिस ने सहयोग नहीं किया।

भर्ती परीक्षाओं के 17 पेपर हुए लीक, नहीं सहेगा राजस्‍थान  

कांग्रेस के विधायक जौहरी लाल मीणा के पुत्र पर दुष्कर्म के मामले में एफ़आइआर नाम के बावजूद पुलिस ने आरोपी नहीं माना, कोर्ट के आदेश से गिरफ़्तार हुआ। थाना गाजी के गैंगरेप को भुलाया नहीं जा सकता। राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के 17 पेपर लीक हो चुके हैं। कांग्रेस विधायक रामनारायण मीणा बोले-कई मंत्री चोटी से पैर के अंगूठे तक भ्रष्टाचार में रंगे हैं। वोट बैंक की खातिर गहलोत सरकार ने जयपुर बम बलास्ट के आरोपियों को छोड़ने में मदद की।

ये नेता रहे उपस्थित

प्रेस वार्ता में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य व देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, अनिल शुक्ला, उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, आनंद सिंह भाटी, हनुमान सिंह चावड़ा, श्याम चौधरी, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल उपस्थित रहे।