Samachar Seva

Mission Patrkarita

कमेंटेटर प्रभात गोस्वामी होंगे सम्मानित

Commentator Prabhat Goswami will be honored

बीकानेर, (समाचारसेवा)। कमेंटेटर प्रभात गोस्वामी होंगे सम्मानित, बीकानेर मूल के जयपुर निवासी कमेंटेटर प्रभात गोस्वामी को खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए शांति-गया स्मृति सम्मान प्रदान करने की घोषणा की गई है।

गोस्वामी को वर्ष 1980 से अब तक सौ से अधिक मैचों की कमेंट्री करने का लंबा अनुभव है। गया प्रसाद खरे स्मृति साहित्य, कला एवं खेल संवर्द्धन मंच भोपाल के तत्वावधान में संस्थित शांति-गया स्मृति सम्मान 2020 एवं 2021 की घोषणा की गुरुवार को गई।

संस्था के संयोजक अरुण अर्णव खरे ने बताया कि साहित्य, कला एवं खेलों से संबंधित सभी सम्मान 26 दिसंबर को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित एक समारोह में प्रदान किए जाएंगे।