Samachar Seva

Mission Patrkarita

सीएम गहलोत ने स्वतंत्रता सेनानी सत्यनारायण हर्ष को भेजा शुभकामना सन्देश

CM Gehlot sent congratulatory message to freedom fighter Satyanarayan Harsh

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सीएम गहलोत ने स्वतंत्रता सेनानी सत्यनारायण हर्ष को भेजा शुभकामना सन्देश, आजादी की 75वीं तथा भारत छोड़ो आंदोलन की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर निवासी स्वतंत्रता सेनानी सत्यनारायण हर्ष के शुभकामना संदेश  भेजा।

सीएम गहलोत के इस शुभकामना संदेश को एडीएम सिटी अरुण प्रकाश शर्मा ने सोमवार को स्वतंत्रत सेनानी श्री हर्ष के रत्ताणी व्यासों के चौक स्थित आवास पहुंचकर उन्हें ससम्मान भेंट किया। इस अवसर पर शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानी हर्ष का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन भी किया।

इस दौरान सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य, संजय पुरोहित, हितेश श्रीमाली, संतोष कुमार  व्यास, स्वंतन्त्रता सेनानी की धर्मपत्नी श्रीमती सीता देवी  हर्ष, सावित्री पुरोहित, सुषमा हर्ष, महेश आचार्य, अंशु बाला आचार्य, नमित आचार्य सहित अन्य परिजन मौजूद रहे।