गांधी पार्क में मौन बैठे शहर व देहात कांग्रेस के पदाधिकारी-कार्यकर्ता

City and rural Congress officials and workers sitting silently in Gandhi Park
City and rural Congress officials and workers sitting silently in Gandhi Park

 मौन से पहले किया भाजपा व केन्‍द्र सरकार पर हमला

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)गांधी पार्क में मौन बैठे शहर व देहात कांग्रेस के पदाधिकारी-कार्यकर्ता, बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को गांधी पार्क में संयुक्त मौन सत्याग्रह किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा  यात्रा में विध्न डालते हुए हमला किया गया उसके विरोध स्वरूप यह मौन सत्याग्रह आयोजित किया गया।

मौन सत्याग्रह से पूर्व देहात जिला अध्यक्ष बिसनाराम सियाग ने कहा कि जिस तरह से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आमजन राहुल गांधी के साथ जुड़ रहा है, उस से भाजपा घबरा गई है। राहुल गांधी उनकी विफलताओं को आमजन के समक्ष खोलकर रख रहे है उसको विफल करने के लिए यात्रा में उन्होंने विध्न डालना शुरू किया है।

बौखला गई है भाजपा

शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व आज राहुल गांधी और उनकी न्याय यात्रा से इतना बौखला गई है की अपने जिला स्तर के पदाधिकारियो को यात्रा में हमला करने का निर्देश दे दिया। जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता कांग्रेस के सत्य वचन से भरी यात्रा से घबरा  गए है।

विघ्‍न बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस

पूर्व राज्य मंत्री मदनगोपाल मेघवाल ने कहा की भाजपा द्वारा न्याय यात्रा में विघ्‍न डालना किसी भी भारतीय के लिए संवैधानिक अधिकारों को रोकने जैसा कार्य है, जिसको कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ और गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा की न्याय यात्रा जहां जहां जा रही है अपार समर्थन पा रही है।

पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रखा मौन

कांग्रेस को समर्थन पाता देख भाजपा इसको रोकने का कुत्सित प्रयास कर रही है। इसमें इनको सफलता नहीं मिलेगी। संगठन महासचिव नितिन वत्सस व प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया की मौन सत्याग्रह में कांग्रेस पदाधिकारियों सहित अनेक कार्यकर्ता बैठे।