प्रकृति सरंक्षण में बच्चे निभा सकते हैं महति भूमिका – रंगास्वामी ई.

Children can play an important role in nature conservation - Goswami E. 08BKN PH-2
Children can play an important role in nature conservation - Goswami E. 08BKN PH-2

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) प्रकृति सरंक्षण में बच्चे निभा सकते हैं महति भूमिका – रंगास्वामी ई., वन मंडल के उप वन सरंक्षक रंगास्वामी ई. ने स्‍कूली बच्‍चों से प्रकृति सरंक्षण और वन्य जीवों की रक्षा के लिए अधिकाधिक योगदान देने का आह्वान किया।

रंगास्‍वामी शनिवार को वन्य जीव सप्ताह के तहत कतरियासर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि स्कूली बच्चे प्रकृति सरंक्षण में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

उन्‍होंने बताया कि वन्यजीव सप्ताह का उद्देश्य लोगों को अधिकाधिक प्रकृति से जोड़ना व उनके अंदर संरक्षण की भावना पैदा करना है। उप वन संरक्षक ने कहा कि विलुप्त हो रहे वन्यजीवों व पेड़ पौधों की प्रजातियों से प्रकृति का संतुलन बिगड़ा तो मानव जीवन भी खतरे में पड़ जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि प्रकृति रचना में वृक्ष की महति भूमिका है, इसलिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करते रहना चाहिए।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल अंजू टीना, वन विभाग के सहायक वन सरंक्षक सत्यपाल सिंह, सहायक वन सरंक्षक डॉ. पूजा पंचारिया, सहायक वन सरंक्षक दीपक सिंह,  क्षेत्रीय वन अधिकारी कपिल चौधरी, वनपाल विशन सिंह ने भी विचार रखे। संचालन शिवांगी तिवारी ने किया।

इससे पूर्व वन विभाग की टीम ने विद्यालय में सघन पौधारोपण किया तथा वन्य जीवन के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से स्‍कूली बच्चों से संवाद किया।