Samachar Seva

Mission Patrkarita

मुख्‍यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना- 22 पशुपालकों को मिली पशु बीमा पॉलिसी

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  उपखण्ड अधिकारी दिव्या बिश्नोई, शिविर विकास अधिकारी गोपाराम,  सहायक विकास अधिकारी हरीराम खाण्डा, डॉ. कोमल राठौड़, अनु कुमारी ने गुरुवार को पंचायत समिति पूगल की भानीपुरा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 22 पशुपालकों की बीमा पॉलिसी जारी की।

शिविर में पांच  पशुपालकों को बीमा पॉलिसी वितरण की गई। पशुपालक पुष्पा देवी, हीरा देवी, धूड़ी देवी, राजु देवी एवं सुशीला ने अपने पशुओं की बीमा पॉलिसी के लिए शिविर में पशुपालन विभाग के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था।

सम्बन्धित विभाग द्वारा शिविर में ही आवेदन की पॉलिसी इश्यू कर आवेदक को उपलब्ध करवाई गई। इसमें गाय, भैंस, ऊंट के लिए अधिकतम 40 हजार रुपए प्रति पशु एवं बकरी,भेड़ के लिए अधिकतम 4 हजार रुपए प्रति पशु बीमा देय है।