बीकानेर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  

Chief Minister Ashok Gehlot reached Bikaner
Chief Minister Ashok Gehlot reached Bikaner

NEERAJ JOSHI, (समाचार सेवा) बीकानेर  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार सुबह तय कार्यक्रम के अनुसार नाल हवाई अड्डे पहुंचे। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा भी मुख्यमंत्री के साथ आए। यहां पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री गहलोत व अन्‍य नेताओं का अभिनंदन किया गया।

इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, भूदान आयोग के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, डॉ. भीमराव अंबेडकर न्याय पीठ के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ उपस्थित रहे।

इन्‍होंने भी किया स्‍वागत

शहर कांग्रेस के अध्‍यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश मंत्री जिया उर रहमान, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक संजय आचार्य, ऋषि कुमार व्यास, अनिल कल्ला, अरविंद मिड्ढा, गोपाल गहलोत, राजेंद्र मूंड, भागीरथ तेतरवाल, गजेन्द्र सिंह सांखला संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, आईजी ओमप्रकाश, एसपी तेजस्विनी यादव सहित अनेक लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।