बीकानेर, (समाचार सेवा)। छात्रा पर बुरी नजर रखने वाला स्कूल संचालक गिरफ्तार। श्रीडूंगरगढ थाना पुलिस ने अपनी स्कूल की पांचवी कक्षा की छात्रा पर बुरी नजर रखने वाले विद्या भारती स्कूल के संचालक हनुमानाराम मेघवाल को हिरासत में लिया है।
छात्रा के भाई ने पुलिस को दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि स्कूल संचालक हनुमानाराम मेघवाल ने बदनियति से उसकी 10 वर्षीय बहन के साथ गलत हरकत की। उसका शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया।
उसकी बहन ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे कुछ रूपये का लालच देकर उसे चुप कराने का भी प्रयास किया। पुलिस के अनुसार छात्रा के साथ छेड़खानी की यह घटना गत 30 अप्रेल की है।
आरोपी हनुमानाराम ने परिवादी छात्रा को चाय बनाने के लिये स्कूल में बनी रसोई में भेजा और खुद भी दबे पांव उसके पीछे रसोई में जा पहुंचा तथा बदनियति से उसके गाल सहलाने और छाती दबाने लगा।
छात्रा रोते हुए घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। इस पर छात्रा के परिजनों और गांव वालों ने आरोपी स्कूल संचालक खूब दुत्कारा। घटना के दो दिन बाद तक स्कूल संचालक अपने पर लगे आरोपों को झूठे बताकर बचने का प्रयास करता रहा।
बाद में उसने छात्रा के परिजनों से माफी मांगने का भी खूब प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होते ही उसे हिरासत में ले लिया। बिग्गा के सरपंच जसबीर सारण ने घटना की निंदा की है।
















