Samachar Seva

Mission Patrkarita

यूट्यूब पर धूम मचा रहा है चारू आसोपा का वीडियो गीत “बन्ना ओ बागम झुला घाल्या”

Charu Asopa's song Banna O Bagam Jhula Ghalya is making a splash on YouTube.

* अविनाश स्‍वामी , मुम्बई, (समाचार सेवा)। यूट्यूब पर धूम मचा रहा है चारू आसोपा का वीडियो गीत “बन्ना ओ बागम झुला घाल्या”, बीकानेर मूल की फिल्म एक्ट्रेस एक्ट्रेस चारू आसोपा का वीडियो गीत “बन्ना ओ बागम झुला घाल्या” यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गीत को अब तक 17 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

आसोपा अपनी इस सफलता का क्रेडिट ऑडियंस, अपनी मम्मी, अपने पति राजीव सेन, ननंद मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन‌ व अपनी टीम को देती है। राजा हसन, संदीप आचार्य के बाद चारू आसोपा ही बीकानेर की तीसरी शख्स है जरे गूगल व विकिपीडिया पर है।

बता दें चारू की शादी मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के संगे भाई राजीव सेन से हुई है। चारू ने अपने कैरियर की शुरुआत सागर गारमेंट्स की एड फिल्म से की। इस एड को बीकानेर सिनेमेटोग्राफर अशोक कुबेरा ने शूट किया था।

चारू ने टीवी सीरियल ‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही किजो’,’ ये रिश्ता क्या कहलाता है’, बड़े अच्छे लगते है’, बालवीर, देवों के देव महादेव, चंचन, लव बाइ चांस, दिया और बाती हम, महारक्षक, गुमराह :एंड ऑफ इनोसेंस, मेरे अंगने में, सावधान इंडिया, टशन एक इश्क़, लाडो सीजन 2, कौन है?, जीजी मां, कर्ण संगीनी, विक्रम बेताल, अकबर बीरबल में काम किया है।

चारू दो बॉलीवुड फिल्म में भी मुख्य भूमिका निभा चुकी है। चारू की एक शार्ट फिल्म को टोरंटो फिल्म फेस्टीवल में अवार्ड के लिए नोमिनेट भी किया जा चुका है।

चारु असोपा जल्द ही मां बनने वाली हैं और इस खबर  को चारु के अलावा सुष्मिता सेन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था।