Samachar Seva

Mission Patrkarita

छह किलो अवैध डोडा पोस्‍त सहित एक को पकडा

Caught one with illegal doda post

बीकानेर, (samacharseva.in)। छह किलो अवैध डोडा पोस्‍त सहित एक को पकडा, नापासर थाना पुलिस ने रविवार 8 नवंबर को नौरंगदेसर निवासी 19 वर्षीय बजरंगलाल जाट पुत्र शंकरलाल को 6 किलो अवैध डोडा पोस्‍त तथा अवैध डोडा पोस्‍त बिक्री से प्राप्‍त 15 हजार रुपये व बिना नंबर की बाइक के साथ अरेस्‍ट किया है।

पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह दवारा गठित व निर्देशित जिला पुलिस विशेष टीम की सूचना व सहयोग से की गई इस कार्रवाईमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी बजरंगलाल से पूछताछ की जा रही है कि वह इतनी मात्रा में अवैध डोडा पोस्‍त किससे लेकर आया था और किसको इसकी सप्‍लाई की जानी थी। जिला पुलिस की विशेष टीम के प्रभारी डीवाईएसपी ईश्‍वर सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई में नापासर थाना पुलिस व एएसआई पर्वत सिंह, कांस्‍टेबल धारा सिंह, बिटटू कुमार, मुकेश व डीआर पूनम का सक्रिय सहयोग रहा।