Samachar Seva

Mission Patrkarita

कार ने कुचला, दो बच्चियों सहित 4 की मौत, 3 घायल

CAR TAKKAR

बीकानेर, (समाचार सेवा)। कार ने कुचला,  दो बच्चियों सहित 4 की मौत, 3 घायल, श्रीडूंगरगढ थाना क्षेत्र के गांव लगासर में एक अनियंत्रित तेज गति से आती हुई कार ने सडक किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में दो छोटे बच्‍चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं।

दुर्घटना में हर्षिता (2) अंजनी (4) रुखमा देवी (27)  व  उदाराम मेघवाल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के गांव लखासर में कुछ लोग बस के इंतजार में हार्हवे पर बैठे थे। इसी दौरान बीकानेर की ओर से एक तेज गति से आती वरना कार के ड्राइवर ने सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया इस दौरान कार अनियंत्रित हो गई और सडक पर बैठे लोगों को कुचलते हुए निकल गई।

दुर्घटना में 3 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 1 गंभीर रूप से घायल ने श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। दुर्घटना घायल 3 अन्य लोगो को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ सीआई सत्यनारायण गोदारा, एएसआई हेतराम मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्‍पताल पहुंचाने के बाद रास्ता सुचारू करवाया। शवों को  मोर्चरी में रखवाया गया।