Samachar Seva

Mission Patrkarita

सीमा प्रहरियों ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

Border guards wish Diwali

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। सीमा प्रहरियों ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, बीएसएफ मुख्यालय में सोमवार को दीपावली का पर्व मनाया गया। केन्‍द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल अतिथि के रूप में इस आयोजन में शामिल रहे।

बीएसएफ बीकानेर सेक्‍टर के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि देश की रक्षा और सेवा में तैनात बीएसएफ के जवानों ने हर्षोल्‍लास से दीपावली की खुशियां बांटी और देश के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

बीएसएफ के जवानों और एक्स सर्विस मेन उनके परिवारजनों के साथ धूमधाम से दीपावली मनाई।