Samachar Seva

Mission Patrkarita

खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, एएसआई सुरजाराम की मौत

Bolero collides with parked truck, ASI Surjaram dies

USHA JOSHI बीकानेर,  (समाचार सेवा)  खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, एएसआई सुरजाराम की मौतए, बीकानेर के जामसर थाने में कार्यरत तथा नोखा के अणखीसर गांव के निवासी एएसआई सुरजाराम जांदू की मंगलवार की रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई।

एएसआई जांदू जिस बोलेरो में सवार थे वह बोलेरो हाईवे पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में जांदू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्‍हें तुरंत अस्‍पताल पहुंचाया गया। यहां देर रात उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एएसआई सुरजाराम की ड्यूटी नापासर की फ्लाइंग स्क्वायड में थी।

ड्यूटी ऑफ होने के बाद वे एक निजी वाहन बोलेरो से कतरियासर के रास्‍ते में थे। इसी दौरान हादसा हो गया। इसी दौरान मौके पर गश्‍त कर रही आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस वर्दी में पहने घायल सुरजाराम को देखा तो तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया।

मंगलवार आधी रात के बाद लगभग दो बजे एएसआई सुरजाराम की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवरान सहित कई आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।