Samachar Seva

Mission Patrkarita

पीबीएम नेत्र चिकित्‍सालय को सौंपे काले चश्‍मे

Black glasses handed over to PBM Eye Hospital

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति की प्रेरणा से बीकानेर पूर्व क्षेत्र की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी की अनुशंसा पर महाराजा राय सिंह ट्रस्ट के सहयोग से पीबीएम नेत्र चिकित्सालय को दो हजार काले चश्मे सुपुर्द किए गए।

समिति द्वारा पिछले लगभग एक वर्ष से पीबीएम नेत्र चिकित्सालय में मोतियाबिंद और अन्य नेत्र रोगियों के लिए अत्यन्त आवश्यक काले चश्मों की आपूर्ति की जा रही है। समिति सदस्य विजय सिंह पड़िहार ने बताया कि समिति द्वारा अब तक कुल 10 हजार 300 काले चश्मे पीबीएम नेत्र चिकित्सालय में भेंट किए जा चुके हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. अनिल चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य सदस्य मोहित राजपुरोहित, ज्ञानचंद यादव, मोहित राजपुरोहित और मनीष आचार्य उपस्थित रहे।