चुनावी है भाजपा का अनुसूचित जाति प्रेम : डॉ. कल्ला

Bikaner Dr. b.d. kalla
Bikaner Dr. b.d. kalla

कांग्रेस 36 कोम की पार्टी, सबका किया भला

बीकानेर, (समाचार सेवा)। चुनावी है भाजपा का अनुसूचित जाति प्रेम : डॉ. कल्ला, पूर्व मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीकानेर में दिये गए उस बयान की कडी निंदा की है जिसमें शाह ने कहा कि देश में 55 साल के शासन में कांग्रेस ने सदैव बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को अपमानित किया है।

डॉ. कल्ला ने भाजपा अध्यक्ष शाह के इस बयान की भी घोर निंदा कि जिसमे शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति के लोगों के वोट हासिल करने के लिये बाबा साहब  के नाम का इस्तेमाल किया।

शाह के इन बयानों के उलट डॉ. कल्ला ने कहा कि कांग्रेस ने देश में ना केवल अनुसूचित जाति के लोगों के कल्याण के कार्य किए बल्कि सभी 36 कोम के लोगों के कल्याण और विकास का काम किया। उन्होंने कहा कि यह तथ्य सभी जानते है कि संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर कांग्रेस से थे।

dainik navjyoti bkn
dainik navjyoti bkn

डॉ कल्ला ने कहा कि अमित शाह व भाजपा का अनुसूचित जाति से अचानक उपजा प्रेम केवल चुनावी एजेण्डा है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले साढेÞ चार साल में दलितों की कोई सुध नहीं ली। भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार बढ़ें है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीब, दलित, किसान व सभी वर्गों का ध्यान रखा है।

डॉ. कल्ला ने कहा कि भाजपा सरकार ने धन बल के माध्यम से अमित शाह के बीकानेर दौरे को सफल बनाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में सामने आती हार को देखते हुए बीजेपी  जाति अनुसार अलग-अलग सम्मेलन कर रही है।

ये केवल अंग्रेजों का फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रहे है, इसीलिए जाति वार अलग-अलग सम्मेलन कर रहे है। इनके समय ही जातिवाद अधिक बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो शुरू से ही 36 कौमों को साथ लेकर चली है और आगे भी चलती रहेगी।

ऊंट के मुहं में जीरे के समान घटाये पेट्रोल के दाम

camel

बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि की केन्द्र की मोदी सरकार व भाजपा शासित राज्य सरकारों ने  पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर जनता को झूठा लोभ दिया है। उन्होने कहा कि ऐसी घोषणायें मध्यम व गरीब वर्ग के लिए ऊंट के मुंह में जीरे के समान हैं।

डॉ. कल्ला ने कहा आज रसोई गेस दुगनी कीमत पर मिल रही है। भारत सरकार पडौसी देशों को पेट्रोल सस्ता बेच रही है। सरकार ने 13 बार एक्साइज डयूटी बढ़ाकर पहले पेट्रोल व डीजल महंगा किया और अब 5 रुपये कम कर वाहवाही लूटने का प्रयास किया है।

जबकि सरकार को निरंतर बढाई गई एक्साइज डयूटठी को कम कर लोगों को उसका लाभ देना चाहिये। डॉ. कल्ला ने कहा कि दो महीने बाद के विधानसभा चुनावों में भाजपा को वोट मिल सके, इसके लिये यह सब किया गया है।

पूर्व मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा साढ़े चार साल तक देश की जनता लुटती रही, अब चुनाव में फायदा पाने के लिये पेट्रोल डीजल के दाम कम किए गए हैं।

 शाह ने सबकी सुनी, बीकानेर से हुए विदा

5BKN PH-4
यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका व भाजपा नेता युधिष्ठिर सिंह भाटी अमित शाह के स्वागत में।

बीकानेर, (समाचार सेवा)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने बीकानेर दौरे के दूसरे दिन सर्किट हाउस में पार्टी के अनेक नेताओं से मुलाकात की व उनको एकता का मंत्र दिया।

सर्किट हाउस में शुक्रवार सुबह शाह का स्वागत करने वालों में यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, निगम उप महापौर अशोक आचार्य, भाजपा नेता युधिष्ठिर सिंह भाटी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शाह के नाल एयरपोर्ट के लिए रवानगी से पूर्व शहर भाजपा नेताओं ने सर्किट हाउस में शाह से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा जिला संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह सोढी भी उपस्थित रहे। भाजपा अध्यक्ष शाह ने आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरे जोर-शोर और जुनून के साथ राज्य में पुन: भाजपा की सरकार बनाने का आव्हान किया।

सर्किट हाउस में मुलाकात के पश्चात शाह को नाल एयरपोर्ट पर विदाई देने वाले भाजपा नेता कार्यकर्ताओं में डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, अशोक प्रजापत, मनीष सोनी आदि शामिल रहे।

बीकानेर से भाजपा के 1600 लोग पहुंचेंगे अजमेर

बीकानेर, 5 अक्टूबर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का समापन शनिवार को अजमेर में होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां सभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद ने बताया कि बीकानेर से इस सभा में भाग लेने के लिये बीकानेर देहात संगठन के जिला पदाधिकारी, सांसद, विधायक, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, मण्डलों के अध्यक्ष सहित लग•ाग 1600 व्यक्ति 250 छोटे वाहनों से अजमेर पहुंचेंगे।

भाजपा के मीडिया संपर्क विभाग से जुड़े एडवोकेट अशोक भाटी ने बताया कि अजमेर में ही सभा के बाद शाम 5 बजे प्रदेशस्तरीय बैठक होगी। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, सांसद, विधायक शामिल होंगे।

बैठक में राष्‍ट्रीय  पदाधिकारी मार्गदर्शन देंगे।

vvvvv

दैनिक नवज्‍योति बीकानेर।