Loading Now

updates

अवैध देशी कटटे सहित बाइक सवार गिरफ्तार

Bike rider arrested with illegal Desi Katta

बीकानेर, (samacharseva.in)। अवैध देशी कटटे सहित बाइक सवार गिरफ्तार, लूणकरनसर थाना पुलिस ने क्षेत्र की आम गली में एक बाइक सवार को अवैध देशी कटटे के साथ गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी ईश्‍वरप्रसाद ने बताया कि शनिवार को अवैध हथियार रखने वालों के धरपकड अभियान के दौरान कांस्‍टेबल ओमप्रकाश व जयप्रकाश की टीम ने स्‍थानीय धन्‍वंतरी अस्‍पताल के पास की आम गली में आरोपी जीतराम भाट पुत्र हरलाल भाट निवासी वार्ड-3 को अवैध हथियार के साथ दबोचा। उन्‍होंने बताया कि आरोपी के पास से देशी कटटा, बाइक बरामद की गई है।

आरोपी से गहन पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि वह अवैध देशी कटटा कहां से लाया है।

Share this content:

You May Have Missed