Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर के युवा गूगल से पंजीकृत

RAHUL VYAS MURALI MANOHAR RANGA

-संस्‍कार पुरोहित

बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर के युवा गूगल से पंजीकृत, वर्तमान में बढ़ रहे तकनीकी युग के साथ शहर के युवा भी पीछे नही रह रहे है। गूगल द्वारा ऑनलाइन  डिजिटल मार्केटिंग की परीक्षा आयोजित की गई थी । जिसमें बीकानेर के मुरली मनोहर रंगा व राहुल व्‍यास ने अच्‍छे अंक प्राप्‍त किए। इतनी कम उम्र में बीकानेर केे युवा गूगल द्वारा पंजीकृत किए गए है जो बीकानेर के लिए बहुत गर्व की बात है। 

बीकानेर के दोनो युवाओं को गूगल द्वारा प्रमाणित डिजीटल मार्केटर का दर्जा डिजीटल प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। राहुल व मुरली ने बताया कि गूगल द्वारा ऑनलाइन आयोजित होने वाली परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किये। साथ ही व्यास पहले से गूगल द्वारा आयोजिय गूगल माय बिज़नेस, गेट ए बिज़नेस ऑनलाइन जैसे कोर्सेज में प्रमाणित हो चुके है। गूगल के द्वारा डिजिटल मार्केटर बनने पर मुरली व राहुल को परिवार जनों एवं दोस्तो ने शुभकामाएं दी।