Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर की पुष्करणा प्रतिभा-विभूतियों का होगा सम्मान

Bikaner's Pushkarna talent will be respected

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर की पुष्करणा प्रतिभा-विभूतियों का होगा सम्मान, राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग पुष्करणा दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह आयोजित करेगी।

समारोह में बीकानेर की पुष्करणा प्रतिभा-विभूतियों का सम्मान होगा। आयोजन में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर समाज का नाम रोशन करने वाले होनहारों का सम्मान किया जाएगा।

साथ ही खेलकूद राजकीय सेवा में चयनित होकर कार्यग्रहण करने वालों, 75 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के समाज के गणमान्यों व दम्पतियों,समाज के लिये उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों व  देश व विदेश स्तर पर समाज के नाम का परचम फहराने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन को लेकर पुष्टिकर यूथ विंग की एक बैठक ब्रह्म बगेचा में आयोजित की गई। बैठक की अध्‍यक्षता विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी जी बिस्सा ने की।

बैठक में तय किया गया कि 9 अगस्त को होने वाले आयोजन के लिये 31 जुलाई तक नाम मांगे जाएंगे।

बैठक में सुभाष जोशी, वीरेन्द्र किराडू, विजय आचार्य, केशव प्रसाद बिस्सा, मनोज व्यास, दिनेश चूरा, मनमोहन पुरोहित उपस्थित रहे।