Samachar Seva

Mission Patrkarita

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बीकानेर ने जीते 21 पदक

Bikaner won 21 medals in Taekwondo Championship

NEERAJJOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर के ताइक्वांडो खिलाडि़यों ने जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2024 में कुल 21 पदक हासिल किए हैं। इनमें 7 स्वर्ण, 6 रजत तथा 8 कांस्य पदक शामिल हैं।

राजस्थान ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में राघव सांगवा, देवकीनंदन, खुश स्वामी, दिव्यांशी, कृतिका,फिया तथा यश बुरानिया ने स्वर्ण पदक जीता। विराज, राकेश, देवांश, ख्तीजा, शोर्य, काम्या तंवर ने रजत पदक तथा जतिन, भवित्य, गौरांशी पूजा, प्रथम सिंह, दीपांशु, पार्थ सारण ने अपने अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता।

इस प्रतियोतगिता में स्वर्ण पदक विजेजा बने खिलाड़ी नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024 में भाग लेंगे। बीकानेर जिला ताइक्वांडो ऐसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राकेश हर्ष उपाध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ एवं सचिव राजेन्द्र बुडानिया ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्‍नता जताई है।