NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह 13 मार्च को विश्वविद्यालय परिसर में राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि होंगे।
समारोह के दौरान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी होंगे ‘मानद विद्या वाचस्पति’ से सम्मानित कियाजाएगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर के निदेशक प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह में विभिन्न संकायों के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और मेरिट प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
बीटीयू के कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने बताया कि चतुर्थ दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 3380 डिग्रियों का वितरण किया जाएगा।
इनमें बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) की 2588, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीआर्क) की 4, बैचलर ऑफ डिजाइन (बी डिजाइन) की 12, डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की 9, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की 483, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) की 242 तथा मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (एमटेक) की 42 डिग्रियाँ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 23 स्वर्ण पदक तथा 166 मेरिटोरियस प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।


