– उषा जोशी
बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर पुलिस की बीड़ी सिगरेट बेचने वाले छोटे दुकानदारों के खिलाफ सजिर्कल स्ट्राइक, बीकानेर पुलिस ने सोमवार की देर शाम व रात को शिक्षण संस्थाओं, जेल, आरटीओ कार्यालय, अस्पताल आदि के पास बीड़ी, गुटका सिगरेट बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सजिर्कल स्ट्राइक करते हुए 18 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार अधिकतर दुकानदारों को बिना परमिशन बीड़ी सिगरेट बेचने व भंडारण करने के आरोप में पकडक कर उनके पास रखे बीड़ी के बंडल, गुटखा, तम्बाकू, सिगरेट आदि भी जप्त किया है।
कोटगेट थाना की कार्रवाई
कोटगेट थाना पुलिस ने जैन स्कूल परिसर के पास बीड़ी सिगरेट बेचने के आरोप में जैन स्कूल के पीछे माली समाज भवन के सामने के निवासी 29 वर्षीय अमित तंवर पुत्र स्व. नागरमल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक चौकीदार बीड़ी बंडल, 3 देसाई बंडल, चार नगर रॉयल मैजिक सिगरेट, गिगारोने कंपनी की 14 नग सिगरेट, गुडांग गरम सिगरेट 7 नग बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी सोमवार 22 फरवरी की रात लगभग पौने आठ बजे जैन स्कूल के आगे बीडी सिगरेट बेच रहा था।
कोतवाली थाना की कार्रवाई
कोतवाली थाना पुलिस ने शार्दुल स्कूल के सामने धुम्रपान सामग्री बेचते फडबाजार में हिरण बाजुओं का मोहल्ला निवासी 34 वर्षीय हरिसिंह राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हरिसिंह सोमवार को शाम 6.50 बजे शार्दुल स्कूल के सामने धुम्रपान सामग्री बेच रहा था।
नयाशहर थाना की कार्रवाई
नयाशहर थाना पुलिस ने मुक्ता प्रसाद नगर के सैक्टर 11 में राजकीय माध्यमिक विधालय के पास सोमवार शाम को 5 बजे धुम्रपान सामग्री बेचने के आरोप में क्षेत्र के ही निवासी 55 वर्षीय संजय सैनी पुत्र सुरेश चन्द्र सैनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से जाफरी पान मसाला पैक के 12 नग, विमल पान मसाला के 25 नग, देसाई बीड़ी बंडल के 6 नग तथा मिराज जर्दा की 6 पुडिया बरामद की है।
सदर थाना की कार्रवाई-1
सदर थाना पुलिस ने सोमवार शाम 4.35 बजे पीबीएम अस्पताल ट्रोमा सेंटर के मुख्य गेट के आगे, नर्सिंग छात्रावास के पास बिना लाइसेंस व परमिशन के सार्वजनिक स्थान पर जर्दा, तम्बाकू, बीड़ी बेचने के आरोप में सादुल गंज निवासी 22 वर्षीय सोनू सिंह पुत्र सुमेर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सदर थाना की कार्रवाई-2
सदर थाना पुलिस ने सोमवार की शाम 5.25 बजे पीबीएम अस्पताल ट्रोमा सेंटर के मुख्य गेट के आगे, नर्सिंग छात्रावास के पास बिना लाइसेंस व परमिशन के सार्वजनिक स्थान पर जर्दा, तम्बाकू, बीड़ी बेचने के आरोप में गांव बरसिंगसर निवासी 36 वर्षीय सुखराम गोदारा पुत्र रामनारायण जाट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

















