बीकानेर समाचार 16 नवंबर 2021 मंगलवार

BIKANER NEWS 16 NOVEMBER 2021 TUESDAY
BIKANER NEWS 16 NOVEMBER 2021 TUESDAY

अन्‍याय के विरुद्ध शस्त्र भी उठायेंगे ब्राह्मण – चन्‍द्रकांता

बीकानेर, (समाचारसेवा)। बीकानेर समाचार 16 नवंबर 2021 मंगलवार, विप्र वाहिनी की राष्ट्रीय प्रमुख चंद्रकांता राजपुरोहित ने कहा कि यदि अन्‍याय के विरुद्ध ब्राह्मण समाज को यदि शास्त्र के साथ शस्त्र भी उठाना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे।

चन्‍द्रकांता मंगलवार को बीकानेर में महात्‍मा गांधी मार्ग स्थित सिटी पैलेस होटल में विप्र फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्‍होंने ब्राह्मण समाज को प्रखरता से लड़ने का आव्हान कीते हुउ एकजुट होकर आगे बढ़ने और अन्याय के खिलाफ आवश्‍यकता पडने पर शस्‍त्र उठाने का आव्‍हान किया।

युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री संगठन दिनेश ओझा ने बताया कि विप्र बन्धुओं ने कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रमुख राजपुरोहित का माल्‍यार्पण का स्‍वागत किया गया तथा साफा और तलवार भेंट की गई। समारोह में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी दीपक पारीक, प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने बताया कि विप्र समाज की गौरव चंद्रकांता देव उठनी एकादशी से अपनी पांच दिवसीय देव आव्हान यात्रा के तहत बीकानेर पहुंची है।

राजपुरोहित ने बीकानेर प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, ताराचंद सारस्वत आदि से मिली। ऊर्जा मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला से दुरभाष पर चर्चा की। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के शहर अध्यक्ष राजकुमार व्यास, युवा अध्यक्ष विजय पाईवाल, महिला अध्यक्ष सुनीता पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर मीना आसोपा, महिला प्रदेश महामंत्री संगठन आशा पारीक, सीमा पारीक, सरला राजपुरोहित, लक्ष्मी कश्यप, प्रदेश कोषाध्यक्ष धनसुख सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी,

नंदकिशोर गालरिया, रमेश जाजड़ा, जिला महामंत्री नारायण पारीक, प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेशचंद्र उपाध्याय, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कल्ला, प्रदेश मंत्री मुकुंद खंडेलवाल, जिला महामंत्री हेमन्त शर्मा, लक्ष्मण उपाध्याय, पुखराज शर्मा, विजय ओझा, उपाध्यक्ष महेश ओझा, खेलकूद प्रकोष्ठ संयोजक भेरूरत्न सारस्वत, ओमप्रकाश हर्ष, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष राजू पारीक क्रोन्या, कैलाश उपाध्याय आदी उपस्थित रहे।

श्री परशुराम वंशीय स्वामी चैंपियंस लीग का बैनर लोकार्पित

बीकानेर, (समाचारसेवा)। श्री परशुराम वंशीय स्वामी चैंपियंस लीग राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 26 दिसंबर तक श्रीडूंगरगढ में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट संबंधित बैनर और लोगो का लोकार्पण मंगलवार को सागर स्थित छात्रावास भवन में किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन श्री परशुराम वंशीय समाज की ओर से किया जाएगा। प्रतियोगिता श्रीडूंगरगढ के महाविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित की जाएगी। राज्‍यभर से आने वाली सभी टीमों के लिए तहसील मुख्यालय पर रहने व खाने की व्यवस्था की गई है।

लोकार्पण समारोह में अखिल राजस्थान श्री परशुराम वंशीय आदि गौड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष परमेश्वर चूलीवाल, सचिव विष्णु महिवाल, बीकानेर मंडल के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, दुलचासर, महासभा के पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद धामा, श्रीडूंगरगढ व पूर्व सचिव मनोज कुमार खैरीवाल, गंगाशहर, संपत शर्मा बिग्गा, भंवरलाल गौड़, बासनी, शंकर लाल आसदेवा, बाबूलाल खैरीवाल, ऊंझा, लीलाधर स्वामी, देवकुंड सागर व मनोज कुमार, बिग्गा आदि उपस्थित रहे।

प्रिया शर्मा को प्रदान किया रूपसुन्दरी खिताब

बीकानेर, (समाचारसेवा)। कोलायत निवासी श्रीमती प्रिया शर्मा को रूप सुन्‍दरी का खिताब प्रदान किया गया है। श्रीमती शर्मा ने कल्याण फाउंडेशन द्वारा भारतीय सनातन संस्कृति व भारतीय परिधानों पर आयोजित रूपसुन्दरी 2021 प्रतियोगिता में भाग लिया था।

उनके विजेता बनने पर मंगलवार को बीकानेर में फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में प्रिया को खिताब प्रदान किया गया। साथ ही उन्‍हें पुष्पहार, श्रीफल, चुनरी, अभिनंदन पत्र, मुकुट भेंट किया गया।

कार्यक्रम में फाउंडेशन की निदेशक कामिनी भोजक, सचिव आर.के.शर्मा, पुरषोतम सेवक, सत्यदेव शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, मंजू शर्मा, मीना देवी, पूर्वा शर्मा, जितेंद भोजक, खुश, सरोज देवी शर्मा ने विचार रखे। रूपसुन्‍दी प्रतियोगिता की विजेता प्रिया शर्मा ने भी विचार रखे। संचालन नितिन वत्सस ने किया।

प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव में निकाली कलश यात्रा निकाली

बीकानेर, (समाचारसेवा)। गंगाशहर में नोखा रोड नव नवनिर्मित चमत्कारी हनुमानजी मन्दिर मूर्ति स्थापना व प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा  के दौरान घड़सीसर रोड स्थित ट्यूवेल पर पंडित मदन महाराज ने मंत्रोच्चार से कलश पूजन कराया।

महिलाओं ने कलश सिर पर रख कर यात्रा की शुरूआत की। सिर पर कलश रख महिलाएं व युवतियां मुख्य मार्गों से होती मंन्दिर परिसर पहुची। विभिन्न स्थानों पर कलश यात्रा का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में यजमान मालचंद ढाका, कैलाश विश्नोई, आनंद गोदारा, नंद राम गोदारा, श्रीराम गोदारा, नन्दू मारू सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए। मंदिर समिति के अध्‍यक्ष श्रीराम गोदारा ने बताया कि  पूनरासर मन्दिर से पैदल ज्योत लेकर बीकानेर पहुंचने पर जसवंत बुडिया, ओम प्रकाश गोदारा व रोहित भादू का भी मंदिर परिसर में स्‍वागत किया गया।

राज्य कला पुरस्कारों की घोषणा

बीकानेर के कलाकार कमल जोशी राज्य स्तर पर होंगे पुरस्कृत

बीकानेर, (समाचारसेवा)। राजस्थान ललित कला अकादमी की 62वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल ने मंगलवार को राज्य के 10 कलाकारों की कलाकृतियों को पुरस्कार योग्य घोषित किया है। इस सूची में बीकानेर के कमल किशोर जोशी की कलाकृति भी शामिल है।

अकादमी सचिव डॉ. रजनीश हर्ष ने बताया कि जोशी सहित पुरस्कृत 10 कलाकारों को प्रदर्शनी के दौरान 25-25 हजार रुपए के नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।

अरुणा भार्गव को मिला ‘नेहरु बाल संरक्षण पुरस्कार

बीकानेर, (समाचारसेवा)। बीकानेर की सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा भार्गव को बाल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘नेहरु बाल संरक्षण पुरस्कार’ प्रदान किया।

भार्गव को यह पुरस्कार बाल दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया गया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप  इक्यावन हजार रुपये तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। भार्गव को व्यक्तिगत श्रेणी में वर्ष 2021 के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

पूर्व शिक्षा मंत्री मास्टर भंवरलाल को यादि किया

बीकानेर, (समाचारसेवा)। पूर्व शिक्षा मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को गांधी पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक नेता एवं सर्व समाज के गणमान्य लोगों ने मास्टर भंवरलाल के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में बीकानेर उरमूल डेयरी चेयरमैन नेपा राम जाखड़, बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री शिवलाल गोदार, बीकानेर पंचायत समिति सदस्य धर्म चंद चौधरी, राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के पूर्व प्रदेश महामंत्री मोडाराम कड़ेला,

राष्ट्रीय मीणा महासभा के महासचिव भगवान सहाय मीणा, श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति सदस्य प्रेम कुमार भादू, जामसर पंचायत समिति सदस्य शेरू खान, महबूब भाई, सुखाराम चौधरी, भंवरलाल परिहार, राज भटनागर, कैलाश बडगूजर, शिवलाल चौधरी, शिक्षक नेता रोहिताश कांटिया,

दीनदयाल जनागल, मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुंदरलाल लूणा आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

जैव विविधता का अहम हिस्सा है वन्‍यजीव – कुलपति प्रो. गर्ग

बीकानेर, (समाचारसेवा)। वेटरनरी विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रो. सतीश के. गर्ग ने कहा कि वन्यजीव जैव विविधता का अहम हिस्सा है अतः उनके संरक्षण हेतु कौशल प्रशिक्षणों की नितांत आवश्यकता है।

कुलपति प्रो. गर्ग मंगलवार को में विवि परिसर में फील्ड वेटनेरियन एवं पशु चिकित्सकों के लिए आयोजित सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम के प्रायोगिक सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण प्रशिक्षणार्थियों के न केवल ज्ञान एवं कौशल विकास में सहायक है अपितु उनके फील्ड में वन्यजीवों के इलाज एवं प्रबंधन संबंधित आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु भी सहायक है।

वन्यजीव प्रबंधन एवं स्वास्थ्य अध्ययन केन्द्र राजुवास द्वारा फील्ड वेटनेरियन एवं पशु चिकित्सकों के लिए यह सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम हाईब्रिड मोड पर आयोजन किया गया। इस अवसरपर कुलपति ने प्रशिक्षण के प्रायोगिक मैनुअल एवं व्याख्यानों के संकलन के ई-कम्पेडियम का भी विमोचन किया।

पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. साकार पालेचा ने बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों से प्रशिक्षार्थियों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया। 120 घंटे के इस पाठ्यक्रम में वन्यजीव विशेषज्ञों द्वारा कुल 40 व्याख्यान प्रस्तुत किये गए।

सात दिवसीय प्रायोगिक प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षार्थियों को फील्ड भ्रमण एवं कौशल ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में निदेशक अनुसंधान प्रो. हेमन्त दाधीच, डॉ. श्रवण सिंह राठौड़ एवं डॉ. महेन्द्र तंवर उपस्थित रहे।

कोहरे में भी चलेगी बीकानेर-दिल्‍ली ट्रेन, रेलवे ने बदला फैसला

बीकानेर, (समाचारसेवा)। रेलवे ने कोहरे के कारण रद्द की गई बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर और दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा वापस सुचारु रखने का निर्णय लिया है।

कुछ दिन पूर्व ही रेलवे ने दिल्‍ली के कोहरे को देखते हुए ये ट्रेन आगामी दिनों से रद्द करने का फैसला किया था। रेलवे के अनुसार यात्रियों को राहत प्रदान करने एवं रेलवे परिवहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अपने पूर्व के फैसले की समीक्षा की है।

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि तीन महीने के लिए इस ट्रेन को रद्द करने का आदेश पिछले दिनों किया गया। इसके बाद जनभावनाओं को देखते हुए अब बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला जाने वाली गाडी संख्या 12458/12457, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा जारी रहेगी।

एक दिसम्बर से अगले वर्ष 28 फरवरी तक यह ट्रेन तय टाइम टेबल से चलेगी। इसी तरह गाडी संख्या 22421/22422, दिल्ली सराय-जोधपुर- दिल्ली सराय स्पेशल रेलसेवा का दिल्ली सराय से इस वर्ष दो दिसम्बर से अगले वर्ष एक मार्च तक टाइम टेबल के अनुसार संचालन होगा।

बीकानेर कर सलाहकार संघ की कार्यकारिणी गठित

बीकानेर, (समाचारसेवा)। बीकानेर कर सलाहकार संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। अध्‍यक्ष एडवोकेट गणेष कुमार शर्मा व सचिव माणक कोचर ने बताया कि कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष एस.एल.बैद, संयुक्त सचिव दीपक व्यास एंव कोषाध्यक्ष पवन मोदी को बनाया गया।

कार्यकारिणी में आई.एम.सुराणा, जे.डी. चुरा, डी.एस. बोहरा, बृज गोपाल दैया, एस.एल. हर्ष, विनोद दम्माणी, पी. एम. दफतरी, किशनदत्त सेवग, एम.पी. शर्मा, एम.के. चुरा, श्रीकान्त व्यास, सुधीष शर्मा, इमी चन्द पूनिया, एन के गोयल, मोहम्मद आबिद, एम.एम. मोदी,

संतोष व्यास, अभिषेक जैन, मदनमोहन व्यास, राकेश जाखड़, अजय व्यास, प्रदीप छलानी, रामनारायण सोनी, अनुराग शर्मा, संदीप राजपुरोहित, सुमित नौलखा, नरेश सारस्वत को सदस्य बनाया गया है।