NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास झुंझुनूं और खींवसर विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे। विधायक ने बताया कि बुधवार को जयपुर में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मुलाकात के दौरान यह जिम्मेदारी दी।
विधायक बुधवार को ही जयपुर से सीधे झुंझुनूं के लिए रवाना हुए और अगले तीन दिन यहां भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। वहीं दीपावली के पश्चात् खींवसर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे और वहां पार्टी के लिए मतदान अपील करेंगे।
इससे पहले विधायक ने मुख्यमंत्री आवास पर पूर्व उप राष्ट्रपति एवं पूर्व मुख्यमंत्री भैंरासिंह की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए व शेखावत को श्रद्धांजलि दी।
















