Samachar Seva

Mission Patrkarita

सेवा भावना बीकानेर की पहचान – अर्जुनराम मेघवाल

Bikaner is Identity of service spirit - Arjun Ram Meghwal

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सेवा भावना बीकानेर की पहचान – अर्जुनराम मेघवाल, बीकानेर के सांसद व केंद्रीय कला एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बुधवार को कोलायत से 15 कि.मी. दूर दियातरा में स्थित दियातरा धाम में रामदेवजी के चमत्कारी मंदिर में बाबा के दर्शन किए।

इस अवसर पर मेघवाल ने कहा कि सेवा भावना बीकानेर के लोगों की मुख्‍य पहचान है।

उन्‍होंने बताया कि दियातरा धाम में सामाजिक समरसता के इस मेले में राजस्थान ही नहीं पूरे भारतवर्ष के लोग लाखों की तादाद में शिरकत करते हैं।

बाबा के भक्‍तों के अनुसार स्व. सेठ मूलचंद नौलखा द्वारा निर्मित दियातरा धाम में बाबा रामदेव जी के दिव्य दर्शन की प्राप्ति होती है।