Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर: सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर इरफान गिरफ्तार

Bikaner Irfan, a history-sheeter from Sadar Police Station, arrested.

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। संगठित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटगेट पुलिस टीम ने वांछित और आदतन अपराधी मोहम्मद इरफान उर्फ मोडिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के स्पेशल टीम प्रभारी सुरजीत सिंह और कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह व टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना का उपयोग करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

18 मामलों का है आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद इरफान उर्फ मोडिया (22), निवासी कुचीलपुरा थाना सदर का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी के खिलाफ संगठित रूप से गैंग बनाकर फायरिंग करने, लोगों को डराने-धमकाने, लूट और डकैती जैसे संगीन धाराओं में विभिन्न थानों में कुल 18 मामले दर्ज हैं।

रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी

थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस टीम आरोपी से गिरोह के अन्य सदस्यों और वारदातों के संबंध में विस्तृत पूछताछ और अनुसंधान कर रही है।