Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर डीआरएम  संजय श्रीवास्तव ने लहराया तिरंगा

Bikaner DRM Sanjay Srivastava waved the tricolor

बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर डीआरएम  संजय श्रीवास्तव ने लहराया तिरंगा, उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मडल परिसर में आयोजित स्‍वाधीनता दिवस समारोह में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) बीकानेर संजय श्रीवास्‍तव ने तिरंगा फहराया।  

उन्‍होंने आरपीएफ जवानों, सेंट जॉन एम्बू्लेंस , स्काउट व गाईड तथा सिविल डिफेन्स  की टुकडियों का निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक   व महिला कल्याण संगठन  बीकानेर की अध्यक्षा वन्दना  श्रीवास्तव एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर  डी.एल.मीणा ने स्वतंत्रता के प्रतीक तीनों रंगों के गुब्बारों को आसमान में छोडा ।

समारोह में  मंडल रेल प्रबंधक श्रीवास्‍तव ने कोरोना के मुश्किल काल में रेलवे के कर्मचारियों द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की।