USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिले भर में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार रखने, हत्या के प्रयास और शांतिभंग के आरोप में बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार (25 जून) को जिले के लगभग सभी थानों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और बीएनएसएस (निवारक कार्रवाई) के तहत मामले दर्ज किए हैं।
एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन तस्कर गिरफ्तार
सदर थाना: पुलिस ने मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी किशन कुमार (40) पुत्र हीरालाल बिराड़ू को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत गिरफ्तार किया है।
श्रीडूंगरगढ़ थाना: ठुकरियासर निवासी पवन मोटसरा (20) पुत्र हडमानाराम को 8/15 और 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया है।
छतरगढ़ थाना: नापासरिया निवासी भंवरलाल (43) पुत्र डालूराम जाट को भी एनडीपीएस एक्ट (8/12) के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर मामले
जेएनवीसी (JNVC) थाना: पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2022 के हत्या के प्रयास (धारा 307) व एससी/एसटी एक्ट के पुराने मामले में वांछित दिनेश बिश्नोई (31) निवासी रीको रोड, गंगाशहर को गिरफ्तार किया है।
बज्जू थाना: पुलिस ने आर्म्स एक्ट (5/27) और बीएनएस की धाराओं में हेराई की ढाणी निवासी राजेंद्र उर्फ राजू सिंह (21) और पेथड़ो की ढाणी निवासी किशन सिंह (26) को गिरफ्तार किया है।
कोटगेट थाना: संजू (नागौर) हाल सट्टा बाजार निवासी साजन उर्फ लालू उर्फ लालिया (23) पुत्र रामस्वरुप वाल्मीकि को धारा 305(A) और 331(3) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया है।
नोखा थाना: बागीनाडा (बीकानेर) निवासी पंकज पुरी (38) और आरके पुरम नोखा निवासी नवनीत सोनी (26) को बीएनएस की धारा 311(5) में गिरफ्तार किया गया है।
बिजली चोरी में तीन गिरफ्तार
जामसर थाना: विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमित कुमार (सैऊवा, जैसलमेर), मशकूर अली (लूनकरनसर) और अकबर अली (बंगलानगर, बीकानेर) को बिजली चोरी/अधिनियम के उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया है।
शांतिभंग में दो दर्जन से अधिक पाबंद
मुक्ताप्रसाद नगर थाना: राजकोट (गुजरात) निवासी परमार नंदन विनोद भाई (35) सहित विक्रम सिंह पंवार (24), दिग्विजय सिंह (19), विनोद रामावत (26) और भरत कुमार (18) को गिरफ्तार किया।
नयाशहर थाना: डी-48 जवाहर नगर निवासी अखिलेश व्यास (36) को शांतिभंग में पकड़ा गया।
नाल थाना: चिराग साध (22), मनोज भादू (19), पंकज गाट (21) और अनुराग चौधरी (21) को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।
पांचू थाना: मोहन सिंह राजपूत (50), मोहनलाल मेघवाल (28) और सुरेश कुमार (32) को 170 बीएनएसएस में पाबंद किया गया है।
पूगल थाना : जेठाराम मेघवाल (42), हुकराम नेहरा (48) और बीरबल राम (36) को गिरफ्तार कर हवालात भेजा गया।
इनके अलावा बीछवाल, लूनकरनसर, दंतौर और श्रीडूंगरगढ़ थानों की पुलिस ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में शांतिभंग करने के आरोप में कई व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।


