बीकानेर निगम की 80 सीटें, 38 में भाजपा, 30 कांग्रेस, 11 निर्दलीय, 1 में बसपा विजयी

बीकानेर नगर निगम चुनाव
बीकानेर नगर निगम चुनाव 2019

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर निगम की 80 सीटें, 38 में भाजपा, 30 कांग्रेस, 11 निर्दलीय, 1 में बसपा विजयी, नगर निगम बीकानेर के सभी 80 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए है। इनमें 38 वार्डो में बीजेपी, 30 में कांग्रेस 11 वार्डो में निर्दलीय तथा एक वार्ड में बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी विजयी रहा।

इस चुनाव में पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी की पार्टी सामाजिक न्याय मंच का एक भी प्रत्याशी विजयी नहीं हुआ हालांकि बताया गया कि एक निर्दलीय प्रत्याशी को पार्टी का समर्थन था उसकी जीत हुई है। प्रत्याशियों के निर्वाचन की घोषणा के साथ ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अलग-अलग वार्डों में प्रत्याशी समर्थक उत्साह से लबरेज नजर आ रहे हैं। जीत घोषित होते ही शहर में प्रत्याशियों के समर्थक सड़कों पर खुशी जताने उतर आए। जिन वार्डों में प्रत्याशी जीते है, उन मोहल्लों में होली-दीवाली सा माहौल नजर आ रहा है। साथ ही आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया।

भाजपा के जीते हुए वार्ड

भाजपा ने वार्ड नंबर 2 सुधा आचार्य, 4 हरिओम, 7 बजरंगलाल, 9 विनोद कुमार, 11 विकास, 12 चारू शर्मा, 13 प्रमोद सिंह, 14 सुशीला, 19 मानकलाल, 20 विजेन्द्र, 22 प्रतीक, 23 शांति, 24 मुकेश, 27 शिवचंद पड़िहार, 28 मंजू देवी, 29 भंवरलाल, 31 पूनीत, 34 संजय, 36 कमल, 37 लक्ष्मी, 39 जितेन्द्र सिंह, 40 मांगीलाल, 41 माजीदान, 43 परमेश्वरी देवी, 44 विजय सिंह, 45 दर्शना, 47 सुमन, 49 राजेन्द्र पंवार, 57 प्रदीप, 59 सुनीता व्यास, 60 किशोर आचार्य, 61 हसन अली, 63 अशोक कुमार माली, 66 श्याम, 69 अनूप, 70 मनोहरी, 72 सुशील कुमार व्यास, 74 दूलीचंद, 75 अनामिका पर कब्जा जमाया है।

कांग्रेस के जीते हुए वार्ड

कांग्रेस ने वार्ड नंबर 01 में सरोज, 05 कुसुम, 10 सुरेन्द्र सिंह, वार्ड 15 से अब्दुल वाहिद 16 ज्योति, 17 चेतना, 25 वसीम खिलजी, 30 खुशबू पंवार, 32 अंजना खत्री, 38 सुनील कुमार, 46 सुशील कुमार, 48 नंदलाल जावा, 51 आनंद सिंह, 52 महेन्द्र सिंह, 54 रफीक, 55 जावेद पड़िहार, 56 शिवशंकर बिस्सा, वार्ड 53 से सज्जाद खान 58 दुर्गादास छंगाणी, 62 मोहम्म्द अकरम, 64 नुसरत आरा, 65 पारस, 67 मुन्नी, 68 परमानंद गहलोत, 71 प्रफुल्ल, 73 निहाज बानो, 77 मनोज कुमार, 78 जुलेखा, 80 वसीम फिरोज ने जीत दर्ज कराई है।

निर्दलियों के जीते वार्ड

निर्दलीय प्रत्याशियों में वार्ड 3 में राजेश, 6 नंदकिशोर, 8 जमनलाल, 18 मुजाहिद, 21 कविता, 26 रामदयाल, 33 मनोज, 35 मनोज,  50 अनिता,  76 गोपीचंद सोनी, 79 रमजान कच्छावा से विजयी रहे।

बसपा

बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) ने वार्ड नं 42 में लक्ष्मी देवी की जीत से अपना खाता खोला।