NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। शहर जिला भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74 वां जन्मदिन जिला कार्यालय में केक काटकर मनाया। इस अवसरपर आयोजित समारोह में पार्टी के अनेक नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने मोदी के जन्मदिन पर एक दूसरे को मिठाई व केक खिलाया।
शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में हुई इस पार्टी में बिहार भाजपा कोषाध्यक्ष व बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवाड़ी, बीकानेर संगठन प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत सहित अनेक पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, विजय उपाध्याय, जितेंद्र रजवी, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, गोपाल गहलोत, कुणाल कोचर, महावीर रांका, भूपेंद्र शर्मा, नारायण चोपड़ा, मुकेश ओझा,
अभय पारीक, चंद्रप्रकाश गहलोत, अजय खत्री, कपिल शर्मा, कमल आचार्य, विनोद करोल, जेठमल नाहटा, सोहन चांवरिया, पुखराज स्वामी, दिनेश महात्मा, मुकेश पंवार, इंद्र ओझा, अशोक मीणा, अंकुश चोपड़ा, श्याम सिंह हांडला, अनिल शुक्ला, सलीम जोईयां उपस्थित रहे।
सदस्यता अभियान की समीक्षा की
भाजपा सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक जिला कार्यालय में रखी गई। बैठक में बिहार भाजपा कोषाध्यक्ष व बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवाड़ी ने पदाधिकारियों से अब तक बने सदस्यों के बारे में जानकारी ली।
दशरथ सिंह शेखावत ने बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बने इसको लेकर रणनीति बनाने की बात कही। शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य ने अब तक की सरंचना और सदस्यता अभियान के आंकड़े पेश किए और कहा बीकानेर शहर को प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो भी आंकड़ा दिया गया है उससे अधिक सदस्य बनाने का भरोसा जताया।


