Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर भाजपा ने सांसद धीरज साहू कापुतला फूंका

Bikaner BJP burnt the effigy of MP Dheeraj Sahu

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) बीकानेर भाजपा ने सांसद धीरज साहू कापुतला फूंका, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने शनिवार को कोटगेट पर कांग्रेस से राज्यसभा सांसद धीरज साहू का पुतला फूंका। जानकारी रहे कि आयकर विभाग की रेड में साहू के कई ठिकानों से दो सौ करोड़ से ज्यादा रुपये की रकम बरामद हुई है।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि कांग्रेस सरकार रिश्वतखोरी और लूट की गारंटी देती है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के नेता आजादी के 70 साल के बाद भी ऐसे ही कामों में सक्रिय रहे।

जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा बीजेपी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत, कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प पहले ले रखा है उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तब अखण्ड घोटाले भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। महामंत्री श्याम सुंदर पंचारिया ने कहा इस भ्रष्टाचार पर ना प्रियंका कुछ बोली ना सोनिया कुछ बोली राहुल कुछ बोल रहें हैं।

कार्यक्रम में भाजपा नेता मुमताज अली भाटी, अविनाश जोशी, महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, दीपक पारीक, विजय उपाध्याय, जितेंद्र राजवीं, नवरतन घिंटाला, कुंभराम सिद्ध, मंत्री मनीष सोनी, महेश व्यास, इंद्रा व्यास, अनु सुथार, भारती अरोड़ा, गोपाल अग्रवाल,

कुणाल कोचर, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, अजय खत्री, विनोद करोल, कमल आचार्य, मुकेश ओझा, चंद्रप्रकाश गहलोत, अभय पारीक, जेठमल नाहटा, राम कुमार व्यास, मोर्चा के भंवरलाल जांगिड़, जसराज सिंवर, वेद व्यास भवानी पाईवाल, प्रदीप सारस्वत, विक्रम राजपुरोहित, निशांत गौड़, गणेश श्रीमाली उपस्थित रहे।