बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर संभाग के सबसे बडे पीबीएम अस्पताल के प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। क्योंकि अस्पताल की छत पर रखी पानी की टंकियां खुली पडी हैं। जो खतरे का इशारा करती हैं। साथ ही वार्डों में कचरा डालने वाले विभिन्न रंगों के कचरा पात्र भी नहीं रखे गए हैं।

वार्डों में बायो मेडिकल वेस्टका का कचरा पात्र अलग से नहीं था। सात दिन का यह अल्टीमेटम अस्पताल में सफाई कार्य के मूल्यांकन के लिए गठित कमेटी की ओर से दिया गया है। कमेटी ने अस्पताल प्रशासन से कहा है कि अस्पताल में वार्डों की सफाई के साथ-साथ सभी ब्लाक में उगे झाड़-झंकाड की सफाई आगामी सात दिन में हो जानी चाहिए।



