Samachar Seva

Mission Patrkarita

भाविक खत्री के तीर ने ग्वालियर में जीता सोना  

Bhavik Khatri's arrow won gold in Gwalior

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। भाविक खत्री के तीर ने ग्वालियर में जीता सोना, बीकानेर के सार्दूल क्लब तीरंदाज़ी अकैडमी के भाविक खत्री ने  ग्वालियर में 15 से 18 सितंबर तक आयोजित हुई सीबीएसई वेस्ट ज़ोन राज्य स्तरीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता के अंडर 14 श्रेणी (कंपाउंड) में हुई प्रतियोगिता में गोल्‍ड मेडल पर कब्‍जा जमाया है।

अकैडमी के विहान खत्री ने यंगेस्ट रैंकर का ख़िताब हासिल कर ब्रोंज मेडल पर निशाना साधा है। वहीं रिकर्व आर्चरी में निशा कुमारी ने ब्रोंज मेडल तथा रितिका गुर्जर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 रिकर्व श्रेणी में अकैडमी के गौरवादित्य सिंह राठौर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

इन सभी खिलाड़ियों ने नेशनल्स में स्थान पक्का किया है। इन खिलाडि़यों के कोच मुकेश सुथार और राम स्वामी ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सार्दूल क्लब के अध्यक्ष तेज अरोड़ा,  सचिव हनुमान सिंह राठौड़, तीरंदाज़ी अध्यक्ष अजय सिंह भटनागर व सचिव राजेंद्र स्वामी ने चयनित तीरंदाज़ों की सफलता पर प्रसन्‍नता जताई।