भाटी का आन्दोलन 33 कोटी देवी-देवताओं की सेवा समान : स्वामी हिमालय गिरी जी महाराज

Bhati's movement is equal to the service of 33 categories of deities Swami Himalaya Giri Ji Maharaj
Bhati's movement is equal to the service of 33 categories of deities Swami Himalaya Giri Ji Maharaj

बीकानेर, (समाचारसेवा)। भाटी का आन्दोलन 33 कोटी देवी-देवताओं की सेवा समान : स्वामी हिमालय गिरी जी महाराज, कामाख्या असम दशनामी जूना अखड़ा से जुड़े हिमालय गिरी जी महाराज ने कहा कि गोचर को बचाने के लिये देवीसिंह भाटी द्वारा किया जा रहा  आंदोलन 33 कोटी देवी-देवताओं की सेवा के समान हैं।

महाराज जी रविवार को बीकानेर में सरेह नथानिया गोचर भूमि पर देवीसिहं भाटी की ओर से आयोजित धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपस्थित लोगों से आव्हान किया कि यदि जिला प्रशासन भाटी जैसे गोभक्त के खिलाफ जोर आजमाइश करता है तो आम अवाम को पहला वार अपने ऊपर लेवें।

ऐसे भक्त परायण भाटी पर किसी तरह की आंच नहीं आनी चाहिए। हिमालय गिरी जी ने भाटी को इस पुनीत कार्य के लिए अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि जो गाय गोचर के लिए लड़ते है उनकी सफलता निश्चित होती है। पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने कहा कि उन्होंने रामसुखदास जी महाराज की प्रेरणा से सदैव गोचर भूमि को बचाने का प्रयास किया है।

आज गाय-गोचर की खिलाफत कोई करता है तो बर्दास्त नहीं होती। भाटी ने कहा कि मुझे इससे कोई राजनैतिक लाभ नहीं लेना है। मेरे जीवन का लक्ष्य है कि गाय , गोचर के लिए जीवन अर्पित करूं। वहीं गोचर, ओरण व चारागाह की भूमि पर पुराने कब्जों को नियमित कर पट्टे देने के राज्य की गहलोत सरकार के निर्णय के खिलाफ पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी का बेमियादी धरना रविवार को भी जारी रहा।

भाटी के प्रवक्ता सुनील बांठिया ने बताया कि गोप्रेमी देव किशन चाण्डक ने धरना स्थल पर पहुंचे संत-महात्माओं को धार्मिक दुपटे भेंट कर अभिनन्दन किया।